सऊदी लेडीज इंटरनेशनल में भारतीय महिला गोल्फरों का औसत प्रदर्शन

Ads

सऊदी लेडीज इंटरनेशनल में भारतीय महिला गोल्फरों का औसत प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - November 5, 2021 / 01:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

किंग अब्दुल्ला इकोनॉमिक सिटी  (सऊदी अरब) पांच नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक, त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर ने अरामको सऊदी लेडीज इंटरनेशनल में ओवर-पार स्कोर के साथ गुरुवार को यहां सधी हुई शुरुआत की।

धुंध के कारण पहले दिन का खेल एक घंटे की देरी से शुरू हुआ, जहां अदिति (73) संयुक्त 40वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय है। त्वेसा और दीक्षा एक समान दो ओवर 74 का स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर हैं।

पहले दिन के खेल के बाद स्पेन की कार्लोटा सिगांडा और न्यूजीलैंड की लिडिया को शीर्ष पर है। दोनों ने पांच-अंडर 67 का स्कोर किया है।

अदिति ने दो बर्डी और तीन बोगी की जबकि त्वेसा ने चार बोगी और एक ईगल किया। दीक्षा ने तीन बोगी के मुकाबले एक बर्डी की।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता