Reported By: Abhishek Soni
,Chhattisgarh Fertilizer News: छत्तीसगढ़ में खाद की उपलब्धता को लेकर कृषि मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये निर्देश, कहा- खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी /image: IBC24 File
अंबिकापुर। Chhattisgarh Fertilizer News: छत्तीसगढ़ में धान बुवाई के बाद खाद की उपलब्धता को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर में खाद गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसानों को समय पर सही दाम पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश और सरगुजा संभाग में खाद की कोई कमी नहीं है और शुरुआत में जो भ्रम फैलाया जा रहा था उसके उलट प्रदेश में लगातार किसानों को खाद उपलब्ध पर्याप्त मात्रा में कराएं जा रहे है। नेताम ने यह भी कहा कि जहां भी गड़बड़ी या शिकायत मिल रही है, वहां सरकार तत्काल कार्रवाई कर रही है।
Chhattisgarh Fertilizer News दरअसल, अंबिकापुर पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने खाद गोदामों का जायजा लेकर भंडारण, वितरण और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना न पड़े और निर्धारित दर पर ही पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए। मंत्री ने कहा कि इस बार कम बारिश की आशंका को देखते हुए विभाग और किसानों ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। इसलिए कम समय में होने वाले धान पर ज्यादा फोकस किया गए था। खाद को लेकर कोई संकट की स्थिति न हो इसके लिए एनपीके और नैनो खाद भी उपलब्ध कराए गए।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश और सरगुजा संभाग में खाद का पर्याप्त भंडारण है। यदि कहीं भी कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलती है तो सरकार और प्रशासन तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि खाद से जुड़े मामलों में इस वर्ष सबसे अधिक कार्रवाई उनकी सरकार ने की है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें