Publish Date - August 6, 2026 / 02:45 PM IST,
Updated On - August 6, 2026 / 02:45 PM IST
Patwari Vacancy 2026 Notification: पटवारी के पद पर निकली बंपर भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, स्नातक पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर / Image: AI Generated
HIGHLIGHTS
ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन
टवारी के 200 पद केवल दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
स्नातक, मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी और दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य
भोपाल:Patwari Vacancy 2026 Notification ESB ने ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश में कुल 2106 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जारी नोटिफिकेशन में सबसे अहम बात ये है कि पटवारी के लिए 400 पदों पर भर्ती होने वाली है जो सिर्फ दिव्यांगों के लिए आरक्षित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 23 अगस्त तक किया जा सकेगा।
Patwari Vacancy 2026 Notification जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया जाएगा। इस भर्ती में पटवारी के 200 पद केवल दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। ESB ने पात्र अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। परीक्षा, पात्रता, आयु सीमा और अन्य नियमों की जानकारी अभ्यर्थी ESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
पटवारी चयन विशेष भर्ती परीक्षा नियम/निर्देश
1. सामान्यः यह निर्देश उन समस्त आवेदकों पर लागू होंगे जो भू-संसाधन प्रबंधन, राजस्व विभाग के पटवारी के पद हेतु चयन परीक्षा 2026 में आवेदन कर रहे हैं।
2. वेतनमान :- पटवारी पद हेतु वेतनमान रुपए 5200-20200+2100 ग्रेड पे है। सीधी भर्ती के पद पर प्रथम तीन वर्ष के दौरान चयनित अभ्यर्थी का वेतन मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के पत्र क्र. सी. 3-13/2019/3/एक भोपाल दिनांक 12 दिसंबर 2019 अनुसार देय होगा ।
3. अर्हताएँ:-पटवारी चयन प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के लिये वही उम्मीदवार पात्र होगा जिसके पास निम्नलिखित न्यूनतम अर्हताएँ है
3.1 भारत का नागरिक हो तथा म.प्र. का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
3.2 “किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ।”
3.3 पटवारी चयन परीक्षा हेतु CPCT स्कोर कार्ड हिंदी टाइपिंग एवं कंप्यूटर दक्षता सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथापि CPCT परीक्षा उत्तीर्ण न होने पर चयनित अभ्यर्थियों को CPCT परीक्षा नियुक्ति के पश्चात परिवीक्षाधीन अवधि 03 वर्ष के अन्दर उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा, अन्यथा नियुक्ति निरस्त कर दी जावेगी ।
3.4 अभ्यर्थी के पास दिव्यांग श्रेणी का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र हो।
4. आयु सीमा- इस परीक्षा हेतु मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी आवेदकों के लिये आयु सीमा सामान्य प्रशासन विभाग म.प्र. शासन के पत्र क्रं.सी-3-11/12/1/3, दिनांक 03.11.2012 एवं पत्र क्रं.सी-3-11/2012/1/3 भोपाल दिनांक 13 जनवरी 2016 में संशोधन आदेश क्रं. सी-3-8/2016/3-एक, भोपाल दिनांक 12 मई 2017 एवं सी-3-8/2016/1/3 भोपाल दिनांक 04 जुलाई 2019 के अनुसार 18 से 45 वर्ष होगी। अभ्यर्थी की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से निर्धारित की जावेगी ।
5. आरक्षण:-पटवारी का पद जिलास्तरीय संवर्ग का पद है। अतः जिला स्तर पर लागू पर्दा का आरक्षण एवं रोस्टर का पालन चयन प्रकिया के दौरान किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा ।
5.1 निःशक्तजनों के लिये म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग (आरक्षण प्रकोष्ठ) मंत्रालय के पत्र क्रमांक एफ 8/4/2001/आप्र./एक (पार्ट) भोपाल दिनांक 03/07/2018 के अनुसार 1. श्रवण बाधित (बहरे और कम सुनने वाले) 2. लोको मोटर डिसेबिलिटी जिसमें सम्मिलित है, सेरेब्रलपाल्सी, कुष्ठरोग मुक्त, बौनापन, एसिड अटेक पीडित, मस्कुलर डिस्ट्राफी 3. ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता, स्पेसिफिकलर्निंग डिसेबिलिटी और मानसिक बीमारी और बहुविकलांगता श्रेणी में कुल 6 प्रतिशत आरक्षण (Horizontal) होगा। जो तीनों श्रेणियों के लिए 2-2-2% होगा। मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग, भोपाल के पत्र क्रमांक 648/2009/सात/5 बी दिनांक 11 मई 2009 के अनुसार दृष्टि बाधित अभ्यर्थी पटवारी पद हेतु मान्य नहीं होगे।
ESB ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 भर्ती 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,106 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पटवारी के कितने पदों पर भर्ती निकली है?
नोटिफिकेशन के अनुसार पटवारी के 200 पद केवल दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा कब होगी?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 है। आवेदन में संशोधन 23 अगस्त तक किया जा सकेगा। परीक्षा 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
पटवारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
क्या CPCT पास होना जरूरी है?
हाँ। CPCT (हिंदी टाइपिंग एवं कंप्यूटर दक्षता) आवश्यक है। यदि चयन के समय CPCT नहीं है, तो नियुक्ति के बाद 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के भीतर इसे उत्तीर्ण करना होगा, अन्यथा नियुक्ति निरस्त की जा सकती है।