Babar Azam Pakistan Test Captain: टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, अचानक इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का एलान

Ads

Babar Azam Pakistan Test Captain: टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, अचानक इस दिग्गज बल्लेबाज को बनाया कप्तान

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 02:26 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 03:24 PM IST

Babar Azam Pakistan Test Captain/Photo Creadit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को फिर से कप्तान बनाया
  • मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को 18 टेस्ट में 12 हार का सामना करना पड़ा
  • बाबर आजम का दूसरा कार्यकाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू होगा

इस्लामाबाद। Babar Azam Pakistan Test Captain: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तानी से बर्खास्त करके उनकी जगह बाबर आजम को फिर से कमान सौंपी है। मसूद को कप्तान पद से हटाना तय लग रहा था क्योंकि पाकिस्तान ने उनकी कप्तानी में जो 18 टेस्ट मैच खेले उनमें से 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा। मसूद ने 2023 के शुरू में बाबर से कप्तानी संभाली थी।

चयनकर्ता आकिब जावेद ने लाहौर में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम एक ऐसे कप्तान की तलाश में थे जो टीम का बेहतर नेतृत्व कर सके। शान का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन कप्तान के तौर पर हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे थे।’’ उन्होंने कहा कि बाबर को कप्तान नियुक्त करने के लिए चयन समिति के सभी सदस्य एकमत थे और किसी अन्य खिलाड़ी के नाम पर चर्चा नहीं की गई।

शान मसूद की छुट्टी

Babar Azam Pakistan Test Captain मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को पहली श्रृंखला में ही ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से हरा दिया था। इसके बाद उसका प्रदर्शन लगातार खराब रहा और उसे पहली बार अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। मसूद के कप्तान रहते हुए पाकिस्तान ने एकमात्र श्रृंखला इंग्लैंड के खिलाफ अपनी घरेलू धरती पर 2-1 से जीती थी। पाकिस्तान पिछली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहा था।

Babar Azam Pakistan Test Captain अपनी कप्तानी के दौरान मसूद ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान दो शतक और सात अर्धशतक बनाए। मसूद को कप्तानी सौंपे जाने से पहले बाबर ने पाकिस्तान को 20 टेस्ट मैचों में 10 जीत दिलाई थीं। बाबर के कप्तानी के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से होगी, जिसके लिए पाकिस्तान ने मसूद को 16 खिलाड़ियों में शामिल किया है।

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है

बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमामुल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, अवैस जफर, गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान की टेस्ट टीम का नया कप्तान कौन बना है?

बाबर आजम को फिर से पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

शान मसूद को कप्तानी से क्यों हटाया गया?

पीसीबी के अनुसार, टीम को उनकी कप्तानी में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। पाकिस्तान ने उनके नेतृत्व में 18 टेस्ट में 12 मैच गंवाए।

बाबर आजम की कप्तानी की वापसी कब से होगी?

बाबर आजम का दूसरा कार्यकाल वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू होगा।

क्या शान मसूद टीम में बने रहेंगे?

हाँ, घोषित टेस्ट टीम में शान मसूद को खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

बाबर आजम ने पहले कप्तान रहते हुए कैसा प्रदर्शन किया था?

बाबर आजम ने अपने पहले कार्यकाल में 20 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को 10 जीत दिलाई थीं।