भारतीय बैडमिंटन संघ ने विश्व चैम्पियनशिप के लिये पहली बार शुभंकर प्रतियोगिता शुरू की

Ads

भारतीय बैडमिंटन संघ ने विश्व चैम्पियनशिप के लिये पहली बार शुभंकर प्रतियोगिता शुरू की

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 05:26 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 05:26 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) ने आगामी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप 2026 के लिये पहली बार देशव्यापी शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की जिसमें प्रशंसकों, कलाकारों और क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया है ।

प्रशंसकों की भागीदारी को गहरा करने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ उसकी बढ़ती बैडमिंटन विरासत का जश्न मनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल बाइ द्वारा समुदाय को इस खेल के और करीब लाने का अपनी तरह का पहला प्रयास है।

भारत में विश्व चैम्पियनशिप 17 साल बाद आयोजित की जा रही है । भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले एक दशक में विश्व चैम्पियनशिप में 15 पदक जीते हैं जिसमें पी वी सिंधू का 2019 में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण शामिल है ।

दिल्ली में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये शुभंकर डिजाइन स्पर्धा 18 अप्रैल से 10 मई तक चलेगी जिसमें विजेता को 25000 रूपये के साथ सेमीफाइनल या फाइनल का वीआईपी टिकट भी मिलेगा ।

भाषा मोना नमिता

नमिता