Abhinav Arora Accident Video: जन्मदिन पर बाल-बाल बचे इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा, अचानक धधक उठी हवा में फर्राटे भरती कार, आग बुझाना छोड़ करते रहे मंत्रोच्चार / Image: AI Generated
नई दिल्ली: Abhinav Arora Accident Video फेमस इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा और उनका परिवार बाल-बाल बच गए। दरअसल वृंदावन जाने के दौरान उनकी कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि अभिनव के जन्मदिन पर पूरा परिवार ठाकुर जी के दर्शन के वृंदावन जा रहा था और इसी दौरान कार की टायर में आग लग गई। इस घटना का वीडियो खुद अभिनव अरोड़ा ने शेयर किया है। हैरान की बात तो ये है कि कार में आग लगने के बाद अभिवन आग बुझाने के बजाए मंत्रोच्चार करते नजर आए। जबकि पूरा परिवार आग बुझाने की गुहार लगा रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार में आग लगने का वीडियो शेयर करते हुए अभिनव अरोड़ा ने लिखा है कि ”जन्मदिन पर ठाकुर जी ने परीक्षा भी ली… और मन की ज़िद भी पूरी की-जन्मदिन का पहला प्रणाम उनकी चौखट पर हुआ। ❤️🙏 आज वृंदावन आते समय मार्ग में एक दुर्घटना हुई। सड़क पर पड़ी ईंटों पर गाड़ी चढ़ते ही दो टायर फट गए, एलॉय व्हील टूट गया और कुछ ही क्षणों में टायर व वायरिंग में आग लग गई। एक पल के लिए सब कुछ मानो थम-सा गया…।”
उन्होंने आगे लिखा कि ”लेकिन शायद ठाकुर जी की यही लीला थी कि उस पल भी उनका संरक्षण हमारे साथ था। राधारानी की कृपा और बाँके बिहारी जी की छत्रछाया से हम सभी पूर्णतः सुरक्षित हैं। ब्रज में एक बात अक्सर सुनने को मिलती है-“जिसका हाथ बिहारी जी थाम लें, उसे संसार की कोई विपत्ति छू नहीं सकती।” आज इस वचन का अर्थ और गहराई से अनुभव हुआ। और देखिए ठाकुर जी की कृपा… जन्मदिन की पहली घड़ी में उन्हीं के श्रीचरणों में पहुँचकर मन्दिर की चौखट पर शीश झुकाने का सौभाग्य भी मिल गया। आज जन्मदिन पर सबसे बड़ा उपहार कोई वस्तु नहीं, बल्कि प्रभु की कृपा से मिला यह जीवन है। जय श्री राधे!”
बता दें कि इससे पहले अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ था। राजधानी दिल्ली में भीड़ ने अभिनव अरोड़ा की कार को घेर लिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे। ज्ञात हो कि अभिनव अरोड़ा पिछले काफी समय से विवादों और सुरक्षा कारणों से चर्चा में रहे हैं। अक्टूबर 2024 में उनके परिवार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी।