लंदन, 11 जुलाई (भाषा) भारतीय महिला टीम रविवार को यहां एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड पर जीत दर्ज करने से महज चार विकेट दूर है।
भारतीय टीम ने दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन पर घोषित कर इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का असंभव लक्ष्य दिया।
इसके बाद टीम ने क्रांति गौड़, स्नेह राणा और सयाली सतघरे के दो दो विकेट झटकने से स्टंप तक इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट 130 रन कर दिया।
इंग्लैंड अभी 327 रन दूर है जबकि भारत के पास चार विकेट झटककर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए तीन सत्र का खेल बचा है।
भाषा
नमिता आनन्द
आनन्द