बरानिका एलंगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
बरानिका एलंगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
भुवनेश्वर, तीन मई (भाषा) तमिलनाडु की पोल वॉल्टर बरानिका एलंगोवन ने रविवार को यहां पहले ‘इंडियन इनडोर ओपन कंबाइंड इवेंट्स और पोल वॉल्ट’ प्रतियोगिता के दौरान अपना ही पांच हफ्ते पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
बरानिका ने तीसरे ही प्रयास में 4.23 मीटर से अपना पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड (4.22 मीटर) तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड उन्होंने मार्च के आखिरी हफ्ते में इसी जगह पर हुई पहली राष्ट्रीय इनडोर चैंपियनशिप के दौरान बनाया था।
पुरुषों के हेप्टाथलॉन में एन तौफिक ने 5350 अंक से स्वर्ण पदक जीता। पहले दिन 2943 अंकों के साथ वह सबसे आगे चल रहे थे।
तमिलनाडु के कीर्तिक वासन एस ने 4609 अंक से पुरुषों का अंडर-20 हेप्टाथलॉन खिताब जीता।
महिलाओं की पेंटाथलॉन स्पर्धा में ओडिशा की पूर्णिमा हेम्ब्रम विजेता रहीं। उन्होंने 3835 अंक हासिल किए। महिलाओं का अंडर-20 पेंटाथलॉन खिताब उत्तराखंड की जसकिरण कौर के नाम रहा जिन्होंने कुल 3272 अंक बनाए।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


