स्नेहा 10-अंडर 61 के कार्ड के साथ डब्ल्यूपीजीटी प्रतियोगता में शीर्ष पर पहुंची
स्नेहा 10-अंडर 61 के कार्ड के साथ डब्ल्यूपीजीटी प्रतियोगता में शीर्ष पर पहुंची
होसुर (तमिलनाडु) छह अगस्त (भाषा) लंबे समय से खराब लय से जूझ रहीं स्नेहा सिंह ने बृहस्पतिवार को महिला प्रेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट (डब्ल्यूपीजीटी) के 11वें चरण के दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार सात बर्डी लगाईं और 10-अंडर 61 का कार्ड खेलकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
साल 2023 की ऑर्डर ऑफ मेरिट विजेता स्नेहा ने पहले दौर में 2-ओवर 73 का स्कोर बनाया था, लेकिन दूसरे दौर में उन्होंने अपने पेशेवर करियर का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेलते हुए कुल 8-अंडर 134 का स्कोर बना लिया।
इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 12वें से 18वें होल तक लगातार सात बर्डी लगाईं।
पहले दौर के बाद संयुक्त बढ़त पर रहीं वाणी कपूर, आयशा गुप्ता और रिया जादौन का दूसरे दौर में प्रदर्शन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग रहा।
वाणी ने इवन पार 71 का कार्ड खेलकर कुल 4-अंडर के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पहले दौर में 67 का शानदार स्कोर बनाने वाली अमेच्योर आयशा गुप्ता ने दूसरे दौर में 73 का कार्ड खेला और संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गईं।
यूरोप में भी खेल रही नयनिका सांगा 3-अंडर 68 का कार्ड खेलकर संयुक्त तीसरे स्थान पर है।
रिया जादौन छह बोगी और केवल दो बर्डी के साथ 75 का कार्ड खेलकर संयुक्त 11वें स्थान पर खिसक गईं।
दो दौर के बाद कट 155 (11-ओवर पार) पर रहा जिसे पार कर 31 खिलाड़ियों ने अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई किया।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
नमिता

Facebook


