बोडोलैंड एफसी ने एफसी वन को 3-0 से हराया

बोडोलैंड एफसी ने एफसी वन को 3-0 से हराया

बोडोलैंड एफसी ने एफसी वन को 3-0 से हराया
Modified Date: August 6, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: August 6, 2026 7:23 pm IST

गुवाहाटी, छह अगस्त (भाषा) बोडोलैंड एफसी ने शुरूआती मैच में नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के हाथों मिली हार के बाद वापसी करते हुए बृहस्पतिवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप एफ मुकाबले में एफसी वन पर 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।

इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में बोडोलैंड एफसी के लिए तीनों गोल दूसरे हाफ में हुए।

रोबिन्सन रेंडन ने 57वें मिनट में, रितुराज मोहन ने 78वें मिनट में और आरोन थापा ने 82वें मिनट में गोल दागे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में