बीएटीसी : थाईलैंड से हारकर भी गत चैम्पियन भारत क्वार्टर फाइनल में
बीएटीसी : थाईलैंड से हारकर भी गत चैम्पियन भारत क्वार्टर फाइनल में
किंगदाओ (चीन), पांच फरवरी (भाषा) युवा तन्वी शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद गत चैम्पियन भारत को बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में ग्रुप वाय के दूसरे मैच में बृहस्पतिवार को थाईलैंड के हाथों 2 . 3 से पराजय झेलनी पड़ी ।
इस हार के बावजूद भारत ने क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया है ।
म्यामां को पहले मैच में 5 . 0 से हराने के बाद भारत ग्रुप वाय में थाईलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा ।
दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी और 2024 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही तन्वी ने विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज बुसानन ओंगामरूनंगफान को 21 . 14, 17 . 21, 21 . 18 से हराया ।
गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने इसके बाद 65वीं रैंकिंग वाली टी क्लीबायीसुन और नत्तामोन लेइसुआन की जोड़ी को 21 . 14, 20 . 22, 21 . 11 से हराया ।
रक्षिता रामराज हालांकि 2023 विश्व जूनियर चैम्पियन 19 वर्ष की पिचामोन ओमात्निपुत से 19 . 21, 17 . 21 से हार गई । दूसरे युगल मैच में तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा को एच मिजाद और नापापाकोर्न तुंगकासातान ने 19 . 21, 21 . 14, 21 . 15 से हराया ।
मालविका बंसोड को पहले एकल में पोर्नपिचा चोइकीवोंग ने 21 . 18, 21 . 14 से हराया ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


