उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने घुड़सवारी टीम चयन मामले की सुनवाई से खुद को अलग किया
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने घुड़सवारी टीम चयन मामले की सुनवाई से खुद को अलग किया
नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के वी विश्वनाथन ने बृहस्पतिवार को उस याचिका की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया जिसमें जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की ड्रेसेज टीम में घुड़सवार अनुष अग्रवाला और सुदीप्ति हाजेला को नहीं चुने जाने के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के दखल नहीं देने के फैसले को चुनौती दी गई थी।
मामले की सुनवाई शुरू होने पर न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई नहीं करेंगे।
न्यायमूर्ति आलोक अराधे के साथ गठित पीठ ने कहा कि अब यह मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार किसी अन्य उपयुक्त पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।
इसके बाद वरिष्ठतम उपलब्ध न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया गया। उन्होंने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अनुमति दे दी।
सात जुलाई को पीठ ने कहा था कि याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी क्योंकि याचिकाकर्ताओं के वकील ने बताया था कि अंतिम चयन 15 जुलाई को होना है।
इससे पहले छह जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय ने अग्रवाला और सुदीप्ति के चयन नहीं होने के मामले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए एकल न्यायाधीश के पहले के फैसले को बरकरार रखा था।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


