बायर्न ने स्टुटगार्ट को 5-0 से हराकर बुंदेसलीगा में अपनी बढ़त नौ अंक पर पहुंचायी

बायर्न ने स्टुटगार्ट को 5-0 से हराकर बुंदेसलीगा में अपनी बढ़त नौ अंक पर पहुंचायी

बायर्न ने स्टुटगार्ट को 5-0 से हराकर बुंदेसलीगा में अपनी बढ़त नौ अंक पर पहुंचायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: December 15, 2021 11:14 am IST

Bayern beat Stuttgar : म्यूनिख, 15 दिसंबर (एपी) सर्ज नैब्री की हैट्रिक की मदद से बायर्न म्यूनिख ने स्टुटगार्ट को 5-0 से करारी शिकस्त देकर जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में अपनी बढ़त नौ अंक पर पहुंचा दी है।

नैब्री ने 40वें, 53वें और 74वें मिनट में गोल करके हैट्रिक बनायी। उनके अलावा राबर्ट लेवानडोवस्की ने दो गोल (69वें और 72वें मिनट) किये।

स्टुटगार्ट ने शुरू में कुछ अच्छे बचाव किये लेकिन बाद में नैब्री और लेवानडोवस्की के सामने उसकी एक नहीं चली।

इस जीत से बायर्न के 16 मैचों में 40 अंक हो गये हैं। डोर्टमंड 15 मैचों में 31 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

अन्य मैचों में मेंज ने हर्था को 4-0 से और कोलिन वोल्फ्सबर्ग को 3-2 से पराजित किया।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में