बार्यन म्यूनिख के युवा खिलाड़ी चमके, फ्रीबर्ग को हराया

बार्यन म्यूनिख के युवा खिलाड़ी चमके, फ्रीबर्ग को हराया

बार्यन म्यूनिख के युवा खिलाड़ी चमके, फ्रीबर्ग को हराया
Modified Date: April 5, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: April 5, 2026 11:21 am IST

म्यूनिख, पांच अप्रैल (एपी) लेनार्ट कार्ल ने अतिरिक्त समय के नौवें मिनट में गोल करके बायर्न म्यूनिख को फ्रीबर्ग पर 3-2 से जीत दिलाई और टीम को बुंदेसलीगा फुटबॉल खिताब की दौड़ में शीर्ष पर बनाए रखा।

फ्रीबर्ग 81वें मिनट तक 2-0 से आगे था और उलटफेर भरी जीत की ओर बढ़ रहा था लेकिन बायर्न के युवा मिडफील्डरों ने मैच का रुख बदल दिया।

बीस साल के टॉम बिशॉफ ने लंबी दूरी से दो गोल किए जबकि 18 साल के कार्ल ने अल्फांसो डेविस के क्रॉस पर गोल दागकर बायर्न की जीत सुनिश्चित की।

शीर्ष पर चल रहे बायर्न के इस जीत से 28 मैच में 73 अंक हो गए हैं और उसने दूसरे स्थान पर चल रहे बोरुसिया डोर्टमंड पर नौ अंक की बढ़त बना रखी है।

डोर्टमेंड ने तीसरे स्थान पर चल रहे स्टुटगार्ट को 2-0 से हराया जबकि बायर लीवरक्युसेन ने 1-3 से पिछड़ने के बाद जोरदार वाापसी करते हुए वोल्फ्सबर्ग को 6-3 से मात दी।

अन्य मुकाबलों में लेपजिग ने वर्डर ब्रेमेन को 2-0 से हराया जबकि मेंज ने होफेनहीम को 2-1 से शिकस्त दी। यूनियन बर्लिन और ऑगसबर्ग का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा जबकि बोरुसिया मोनशेंग्लाबाख ने हेडेनहीम से 2-2 से ड्रॉ खेला।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में