बीसीसीआई एजीएम 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

बीसीसीआई एजीएम 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

बीसीसीआई एजीएम 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा
Modified Date: August 25, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: August 25, 2026 10:27 pm IST

… भरत शर्मा …

नयी दिल्ली 25 अगस्त (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को पीटीआई से इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई ने अपनी 38 राज्य इकाइयों को भी बैठक की जानकारी दे दी है। सैकिया ने कहा, ‘‘ एजीएम 18 सितंबर को होगी।’’ एजीएम के एजेंडे (मुख्य मुद्दा) में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की क्रिकेट संघ को बीसीसीआई की एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव भी शामिल है। बीसीसीआई की शीर्ष परिषद ने जून में हुई अपनी पिछली बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी। एसोसिएट सदस्य को बीसीसीआई में मतदान का अधिकार नहीं होता। बैठक के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन सहित संचालन समिति के दो पदों के लिए चुनाव भी होगा। फिलहाल अरुण धूमल आईपीएल संचालन समिति के चेयरमैन हैं। बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक 18 सितंबर 2026 को होने वाली एजीएम में संचालन समिति के दो निर्वाचित सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होगा। सदस्यों को अपने प्रतिनिधि के नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। वैध रूप से नामित उम्मीदवारों की घोषणा 11 सितंबर को की जाएगी। दोनों पदों पर हालांकि चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। एजीएम के एजेंडे में भारतीय क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि को आईपीएल संचालन समिति में शामिल करना भी है। इसके अलावा बीसीसीआई के लोकपाल और आचरण अधिकारी की नियुक्ति का मुद्दा भी बैठक में रखा जाएगा। भाषा आनन्द सुधीरसुधीर


लेखक के बारे में