बीसीसीआई ने भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ को संरचित समर्थन की घोषणा की

बीसीसीआई ने भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ को संरचित समर्थन की घोषणा की

बीसीसीआई ने भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ को संरचित समर्थन की घोषणा की
Modified Date: February 21, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: February 21, 2026 6:35 pm IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, घरेलू श्रृंखलाओं में सहायता और स्टेडियम के इस्तेमाल समेत संरचित समर्थन ढांचे की घोषणा की ।

भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों ने पिछले एक दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुरूष विश्व कप और पहला महिला विश्व कप जीता ।

बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ भारत के दृष्टिबाधित क्रिकेटरों की उपलब्धियां क्रिकेट समुदाय के लिये असीम गौरव की बात है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस संरचित समर्थन से बीसीसीआई इन खिलाड़ियों के लिये मौके, बुनियादी ढांचा और एक्सपोजर बेहतर करने में मदद करेगा । खेल के लिये हमारे विजन का केंद्र समावेशिता है । हमें उम्मीद है कि इस सहयोग से टीमों को आत्मविश्वास के साथ श्रेष्ठता हासिल करने में मदद मिलेगी और कई क्रिकेटरों के लिये ये खिलाड़ी प्रेरणास्रोत बनेंगे ।’’

इस पहल के तहत बीसीसीआई मुख्य रूप से तीन विभागों में मदद करेगा ।

अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर : पुरूष और महिला टीमों के लिये साल में दो बाद विदेश में टूर्नामेंट खेलने के लिये अंतरराष्ट्रीय यात्रा में सहयोग ।

घरेलू श्रृंखला सहायता : मेजबान और विदेशी टीमों के लिये भारत में द्विपक्षीय श्रृंखला के दौरान ठहरने का बंदोबस्त ।

स्टेडियमों का इस्तेमाल : बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त स्टेडियमों का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये इस्तेमाल ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में