भोसले, चौधरी आईटीएफ विश्व महिला टूर पर भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी
भोसले, चौधरी आईटीएफ विश्व महिला टूर पर भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी
बेंगलुरू, 18 नवंबर (भाषा) रूतुजा भोसले और वैदेही चौधरी रविवार से यहां बोरिंग इंस्टीट्यूट में क्ले कोर्ट पर होने वाले आईटीएफ विश्व महिला टूर में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी।
भोसले और चौधरी के अलावा प्रांजला यदलापल्ली, जील देसाई, श्रीवल्ली रश्मिका भामीदिपति और हुमेरा बहारमस उन 20 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 32 खिलाड़ियों के मुख्य ड्रा में सीधे प्रवेश मिला है।
कर्नाटक की शीर्ष खिलाड़ी शर्मदा बालू और सुहिता मारूरी को अंजलि राठी और साहिरा सिंह के साथ वाइल्ड कार्ड दिया गया है।
ड्रा की बाकी आठ खिलाड़ी क्वालीफायर से आयेंगी।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


