चंडीगढ़, 13 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने आखिरी दौर में बिना किसी बोगी के चार-अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे वह आईजीपीएल आमंत्रण चंडीगढ़ में अपना खिताब बरकरार रखने में सफल रहे।
उन्होंने चार शॉट पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अपना चौथा आईजीपीएल खिताब जीता।
भुल्लर ने पहले दो दौर में 68 और 69 का कार्ड खेला था। उन्होंने 13वें और 16वें होल के बीच चार होल में तीन बर्डी से एक और 68 का कार्ड बनाया।
उनके तीन दिन के कुल 11 अंडर के स्कोर में सिर्फ एक बोगी थी जो दूसरे दौर में बनी थी।
भुल्लर इस तरह वरुण पारिख (70) से तीन शॉट आगे रहे जबकि सचिन बैसोया (68) सात-अंडर से मानव शाह (70) के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द