इवाश्का के सामने एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन के फाइनल में बिरयुकोव की चुनौती
इवाश्का के सामने एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन के फाइनल में बिरयुकोव की चुनौती
बेंगलुरु, 22 मई (भाषा) एलिया इवाश्का ने दबाव के क्षणों में शानदार संयम दिखाते हुए ब्रिटेन के तीसरी वरीयता प्राप्त हैमिश स्टीवर्ट को हराकर एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन के पुरुष एकल फाइनल में जगह बना ली।
बेलारूस के अनुभवी खिलाड़ी इवाश्का ने रोमांचक सेमीफाइनल में स्टीवर्ट को 6-3, 3-6, 6-2 से मात दी। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त पेत्र बिर्युकोव से होगा।
दूसरे सेमीफाइनल में बिर्युकोव ने दूसरी वरीयता प्राप्त अलास्टेयर ग्रे को कड़े मुकाबले में 3-6, 6-4, 7-6(5) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
युगल वर्ग में हालांकि भारतीय चुनौती बरकरार है। आदिल कल्याणपुर और मुकुंद शशिकुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आयरलैंड के चार्ल्स बैरी और ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ चार्लटन को 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पिछले सप्ताह कर्नाटक ओपन का युगल खिताब जीतने वाली भारतीय जोड़ी निकी कल्यांडा पूनाचा और साकेत मायनेनी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बिर्युकोव और कजाखस्तान के ग्रिगोरी लोमाकिन की जोड़ी ने 6-3, 6-4 से पराजित किया।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


