दृष्टिबाधित क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया

दृष्टिबाधित क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया

दृष्टिबाधित क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया
Modified Date: March 14, 2024 / 06:25 pm IST
Published Date: March 14, 2024 6:25 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) मगुंटा साई और देबराज बेहरा के अर्धशतकों की मदद से भारतीय दृष्टिबाधित पुरुष टीम ने गुरुवार को यहां चौथे टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से पराजित किया।

श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। भारत ने 40 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल किया।

मगुंटा ने 42 गेंद पर 50 रन जबकि देबराज ने 29 गेंद पर 54 रन बनाए।

भारत ने इस जीत से पांच मैच की श्रृंखला में 4-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में