बोपन्ना-शरण दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर नोवेंटी ओपन के क्वार्टरफाइनल में

बोपन्ना-शरण दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर नोवेंटी ओपन के क्वार्टरफाइनल में

बोपन्ना-शरण दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर नोवेंटी ओपन के क्वार्टरफाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: June 16, 2021 1:49 pm IST

हाले (जर्मनी), 16 जून (भाषा) भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने बुधवार को यहां लुकास कुबोट और एडोआर्ड रोजर वासेलिन की दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर नोवेंटी ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

बोपन्ना और शरण ने यूरो 1455925 टूर्नामेंट के युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में पोलैंड और फ्रांस के खिलाड़ी की जोड़ी को 7-6 6-4 से शिकस्त दी।

बोपन्ना (38) और शरण (75) बतौर टीम तोक्यो ओलंपिक के लिये कट हासिल करने का इंतजार कर रहे हैं। तोक्यो ओलंपिक के लिये प्रवेश के लिये कट ऑफ तारीख 14 जून को उनकी रैंकिंग 113 थी जिससे उन्हें कई देशों के खिलाड़ियों के हटने का इंतजार करना होगा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में