बोपन्ना . शरण नोवेंती ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे

Ads

बोपन्ना . शरण नोवेंती ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे

  •  
  • Publish Date - June 18, 2021 / 06:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

हाले ( जर्मनी), 18 जून ( भाषा ) भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शररण नोवेंती ओपन पुरूष युगल टेनिस वर्ग से सीधे सेटों में क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारकर बाहर हो गए।

बोपन्ना और शरण को छठी वरीयता प्राप्त बेल्जियम के सैंडर गिली और जोरान विलेजेन ने 6 . 3, 7 . 6 से हराया ।

तोक्यो ओलंपिक में कट में प्रवेश की बाट जोह रही भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त लुकाज कुबोट और एडुअर्ट रोजर वेसलीन को हराया था ।

बोपन्ना युगल रैंकिंग में 38वें और शरण 75वें स्थान पर हैं । दोनों की संयुक्त रैंकिंग तोक्यो ओलंपिक के लिये कट आफ तारीख 14 जून को 113 थी । अब कई टीमें युगल वर्ग से नाम वापिस लेती हैं तो ही भारतीय जोड़ी तोक्यो ओलंपिक खेल सकेगी ।

भाषा मोना

मोना