Boycott India Pakistan Match: ‘BCCI और भारतीय क्रिकेटर आज देश के बारे में नहीं सोच पा रहे’ भारत पाक मैच को लेकर शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी का छलका दर्द

Ads

Boycott India Pakistan Match: 'BCCI और भारतीय क्रिकेटर आज देश के बारे में नहीं सोच पा रहे' भारत पाक मैच को लेकर शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी का छलका दर्द

  •  
  • Publish Date - September 14, 2025 / 02:27 PM IST,
    Updated On - September 14, 2025 / 02:27 PM IST

Boycott India Pakistan Match: 'BCCI और भारतीय क्रिकेटर आज देश के बारे में नहीं सोच पा रहे' / Image: ANI

HIGHLIGHTS
  • यह मैच पाकिस्तान को फिर से मजबूत करेगा
  • यह पीड़ित परिवारों के लिए सबसे बड़ा तमाचा होगा
  • असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मैच का कड़ा विरोध किया

नई दिल्ली: Boycott India Pakistan Match पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद टीम इंडिया आज पहली बार पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने जा रही है। एशिया कप 2025 में होने वाली इस मैच को लेकर पूरे भारत में विरोध देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी #BoycottINDvPAK ट्रेंड करने लगा है। न सिर्फ खेल जगत से बल्कि सियासी गलियारों में भी भारत-पाकिस्तान मैच का जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच पहलगाम हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी का बड़ा बयान सामने आया है।

Read More: Bhaskar Mishra: ‘अडानी का तलवा चाट लेगा…’, कांग्रेस नेता की बीजेपी विधायक पर अभद्र टिप्पणी, कहा- धोने के लिए पानी न मिले तो…

Boycott India Pakistan Match ऐशान्या द्विवेदी ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैच के बाद पाकिस्तान के पास एक बार फिर पैसा होगा। वह एक बार फिर उठ खड़ा होगा और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह हुए ठिकानों का पुनर्निर्माण होगा। यह उन 26 परिवारों (पहलगाम पीड़ितों) पर पाकिस्तान की ओर से सबसे बड़ा तमाचा होगा। पाकिस्तान का बहिष्कार करना और उनके खिलाफ मैच न खेलना हमारे लोगों के बस की बात नहीं है। अगर हम ऐसा कर रहे होते, तो BCCI भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए राजी नहीं होता। अगर हम बदलाव लाना चाहते, तो हमें यह फैसला लेना चाहिए था कि अगर हमें पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही है, तो हम एशिया कप और विश्व कप में हिस्सा नहीं लेंगे। BCCI और भारतीय क्रिकेटर आज देश के बारे में नहीं सोच पा रहे हैं। मुझे उनसे (पीड़ितों को) श्रद्धांजलि की उम्मीद नहीं है।”

इससे पहले एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाक मैच के विरोध में बड़ा बयान दिया था। ओवैसी ने कहा कि वह असम के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उन सभी से मेरा सवाल है कि आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने की शक्ति नहीं है जिसने पहलगाम में हमारे 26 नागरिकों का धर्म पूछा और उन्हें गोली मार दी हम प्रधानमंत्री से पूछते हैं जब आपने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।

Read More: India vs Pakistan Asia Cup Match: भारत-पाक मैच से पहले देशभर में हवन-पूजा, महाकाल से मांगा आशीर्वाद, क्रिकेट फैंस बोले- पाकिस्तान को हराकर जीतेगा भारत

उन्होंने आगे कहा कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं हो सकते तो बीसीसीआई को एक क्रिकेट मैच से कितना पैसा मिलेगा 2000 करोड़ रुपये, 3000 करोड़ रुपये। क्या हमारे 26 नागरिकों के जीवन की कीमत पैसे से ज्यादा है। यही भाजपा को बताना चाहिए हम कल भी उन 26 नागरिकों के साथ खड़े थे हम आज भी उनके साथ हैं और हम कल भी उनके साथ खड़े रहेंगे।

 

भारत-पाकिस्तान मैच का "क्यों" विरोध हो रहा है?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में यह मैच न खेलने की मांग की जा रही है।

शहीद शुभम द्विवेदी की "पत्नी" का क्या कहना है?

उनकी पत्नी ऐशान्या द्विवेदी का कहना है कि मैच खेलने से पाकिस्तान को फिर से धन मिलेगा, जिससे वह अपने आतंकी ठिकानों का पुनर्निर्माण कर सकता है।

असदुद्दीन ओवैसी ने "किससे" सवाल पूछा है?

उन्होंने असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा सरकार और बीसीसीआई से सवाल किया है कि क्या हमारे नागरिकों के जीवन की कीमत पैसों से कम है।

किस "सोशल मीडिया" हैशटैग का उपयोग किया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर #BoycottINDvPAK हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

यह मैच "किस" टूर्नामेंट का हिस्सा है?

यह मैच एशिया कप 2025 का हिस्सा है।