विनीसियस के दो गोल से स्कॉटलैंड को हराकर ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा ब्राज़ील

विनीसियस के दो गोल से स्कॉटलैंड को हराकर ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा ब्राज़ील

विनीसियस के दो गोल से स्कॉटलैंड को हराकर ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा ब्राज़ील
Modified Date: June 25, 2026 / 08:53 am IST
Published Date: June 25, 2026 8:53 am IST

मियामी गार्डन्स, 25 जून (एपी) विनीसियस जूनियर ने अपना जादुई प्रदर्शन जारी रखते हुए दो गोल किए जबकि मैथियास कुन्हा ने भी एक गोल दागा जिससे पांच बार के चैंपियन ब्राजील ने बुधवार को स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप सी में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया।

ब्राज़ील ग्रुप सी में दो जीत और एक ड्रॉ से सात अंक हासिल किए। मोरक्को ने भी सात अंक के साथ ग्रुप चरण के अपने अभियान का समापन किया लेकिन वह गोल अंतर के कारण ब्राजील के बाद दूसरे नंबर पर रहा। स्कॉटलैंड के तीन अंक हैं और वह तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ आठ टीम में जगह बनाकर अब भी अगले दौर में पहुंच सकता है।

विनीसियस ने ब्राजील के तीनों ग्रुप मैचों में गोल किए। स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने सातवें मिनट में और फिर हाफ टाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम में गोल किया। कुन्हा ने 60वें मिनट में गोल दागा।

विनीसियस वर्तमान टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे के चार गोल की बराबरी पर आ गए। अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी ने अभी तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक पांच गोल किए हैं।

नेमार 76वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरे। उन्होंने दाहिनी पिंडली की चोट के कारण ब्राजील के पहले दो मैचों में बाहर रहने के बाद अपना पहला मैच खेला।

नेमार जब दूसरे हाफ के मध्य में ‘वार्म अप’ करने लगे तो हार्ड रॉक स्टेडियम में मौजूद ज्यादातर ब्राजीलियाई दर्शकों ने नेमार, नेमार नाम चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह मैदान पर आए, प्रशंसकों ने जोरदार जयकारे लगाए।

नेमार अंतरराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल के साथ ब्राजील के लिए करियर में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। इस 34 वर्षीय फॉरवर्ड ने ब्राजील के लिए पिछले तीनों विश्व कप में हिस्सा लिया और आठ गोल किए हैं।

स्कॉटलैंड 1998 के बाद पहली बार विश्व कप में खेल रहा है। वह विश्व कप में कुल मिलाकर नौ बार भाग ले चुका है लेकिन कभी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाया है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में