कैमरोन नौरी ऑकलैंड एटीपी सेमीफाइनल में

कैमरोन नौरी ऑकलैंड एटीपी सेमीफाइनल में

कैमरोन नौरी ऑकलैंड एटीपी सेमीफाइनल में
Modified Date: January 12, 2023 / 02:52 pm IST
Published Date: January 12, 2023 2:52 pm IST

ऑकलैंड, 12 जनवरी (एपी) कैमरोन नौरी ने गुरूवार को यहां एएसबी क्लासिक एटीपी टूर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में अमेरिका के मार्कोस गिरोन को 6-1, 6-7, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

सेंटर कोर्ट पर हुआ मैच बारिश के कारण ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ।

दक्षिण अफ्रीका में जन्में और ऑकलैंड में बड़े हुए नौरी एटीपी टूर्नामेंट में नियमित दर्शक हुआ करते थे जिसके बाद उनका परिवार ब्रिटेन बस गया। कोर्ट पर दर्शकों ने उनका तालियों से स्वागत किया।

नौरी ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट एक तरह से मेरे लिये दूसरे घर की तरह है। मैं यहां बड़ा हुआ हूं और यहां वापस आना अच्छा है। यहां खेलना बहुत विशेष है। मैं इस टूर्नामेंट का प्रशंसक था इसलिये इस कोर्ट पर खेलना शानदार है। ’’

बुधवार को शीर्ष वरीय कैस्पर रूड को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था। अब नौरी टूर्नामेंट में एकमात्र वरीय खिलाड़ी बचे हैं।

एपी नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में