CG Weather Update Today: रद्द हो सकता है मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला, मौसम विभाग ने जारी की रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

Ads

CG Weather Update Today: रद्द हो सकता है मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला, मौसम विभाग ने जारी की रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 11:14 AM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 11:19 AM IST

CG Weather Update Today: रद्द हो सकता है मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला, मौसम विभाग ने जारी की रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी / Image : AI Generated

HIGHLIGHTS
  • RCB vs MI का हाईवोल्टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा
  • मौसम विभाग ने बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है
  • विराट कोहली और रोहित शर्मा आमने-सामने होंगे

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। जी हां आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा। फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि आज रोहित-कोहली दोनों एक साथ मैदान में होंगे वो भी आमने सामने। यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर शुरू होगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी। लेकिन दूसरी ओर मौसम विभाग ने क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

CG Weather Update Today: मौसम विभाग की मानें प्रदेश के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, अंधड़ और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर बारिश हुई तो मैच रद्द हो सकता है और फैन्स की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

11 मई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 मई के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

दोनों टीमों के लिए अहम होगा मुकाबला

बता दें कि आज का मुकाबला मुंबई इंडियन्स और रायल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए बेहद अहम होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर मुंबई इंडियन्स जीत जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीद थोड़ी बढ़ जाएगी। वहीं, अगर आरसीबी ये मैच जीत जाती है तो 14 अंकों के साथ पाइंट टेबल में टॉप दो टीमों की बराबरी कर लेगी। अब देखने वाली बात होगी कि ये मैच कौन जीतता है।

ये भी पढ़ें

RCB vs MI मैच रायपुर में कब खेला जाएगा?

RCB vs MI मुकाबला आज शाम 7:30 बजे रायपुर में खेला जाएगा।

RCB vs MI मैच किस स्टेडियम में होगा?

यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा।

क्या RCB vs MI मैच पर बारिश का खतरा है?

हाँ, मौसम विभाग ने बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है।

RCB vs MI मैच दोनों टीमों के लिए कितना अहम है?

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि प्लेऑफ की रेस पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

RCB vs MI मैच में किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी?

इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सभी क्रिकेट फैन्स की नजरें टिकी रहेंगी।