चालिहा का मलेशिया मास्टर्स में शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में थमा

चालिहा का मलेशिया मास्टर्स में शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में थमा

चालिहा का मलेशिया मास्टर्स में शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में थमा
Modified Date: May 22, 2026 / 01:08 pm IST
Published Date: May 22, 2026 1:08 pm IST

कुआलालंपुर, 22 मई (भाषा) भारत की अश्मिता चालिहा का मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल में शानदार सफर शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में थम गया।

चालिहा ने हालांकि डेनमार्क की विश्व में 23वें नंबर खिलाड़ी लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ड के सामने कड़ी चुनौती पेश की।

चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली विश्व में 71वें रैंकिंग की भारतीय खिलाड़ी ने कड़े संघर्ष के बाद शुरुआती गेम जीता लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाई और एक घंटे से थोड़ा अधिक समय तक चले मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से 23-21 18-21 11-21 से हार गईं।

चालिहा ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में इंटरवल तक 11-6 की बढ़त बना ली। लाइन इसके बाद वापसी करके 19-18 से आगे हो गई, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने संयम बनाए रखा और गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरा गेम भी कुछ इसी तरह चला, जिसमें चालिहा ने एक बार फिर 10-5 की बढ़त बना ली, लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने 13-13 से बराबरी कर ली। इसके बाद लाइन ने मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

अंतिम गेम पूरी तरह से एकतरफा रहा क्योंकि लाइन ने शुरुआत में ही 8-4 की बढ़त बनाकर अपना दबदबा कायम कर लिया और चालिहा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में