चेल्सी और बेनफिका चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में

चेल्सी और बेनफिका चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में

चेल्सी और बेनफिका चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: March 8, 2023 / 11:10 am IST
Published Date: March 8, 2023 11:10 am IST

लंदन, आठ मार्च (एपी) चेल्सी ने दूसरे चरण के मैच में बोरुसिया डॉर्टमंड को 2-0 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

चेल्सी पहले चरण के मैच के बाद 0-1 से पीछे चल रहा था लेकिन दूसरे चरण में काई हेवर्ट्ज के पेनल्टी पर किए गए दो गोल की मदद से वह 2-1 के कुल स्कोर के साथ अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहा।

इस बीच लिस्बन में बेनफिका ने क्लब ब्रुग को 5-1 से हराकर लगातार दूसरे सत्र में चैम्पियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की।

पुर्तगाल की टीम बेनफिका ने पहले चरण में 2-0 से जीत दर्ज की थी। इस तरह से उसने बेल्जियम के क्लब को 7-1 के बड़े अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में