चेन्नइयिन एफसी ने ओडिशा को हराया

Ads

चेन्नइयिन एफसी ने ओडिशा को हराया

  •  
  • Publish Date - December 18, 2021 / 10:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

वास्को, 18 दिसंबर ( भाषा ) पूर्व चैम्पियन चेन्नइियन एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के मैच में ओडिशा एफसी को 2 . 1 से हराकर जीत की राह पर वापसी की ।

जरमनप्रीत सिंह ने आईएसएल में पहला गोल दागा । मिरलान मुर्जाएव ने दूसरे हाफ में एक और गोल करके बढत दुगुनी कर दी । ओडिशा के लिये एकमात्र गोल जावी हर्नांडेज ने किया ।

इस जीत के बाद चेन्नइियन टीम अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है । जमशेदपुर एफसी दूसरे और मुंबई सिटी पहले स्थान पर है । ओडिशा लगातार दूसरी हार के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गया है ।

भाषा मोना

मोना