चेन्नईयिन की हैदराबाद के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत

चेन्नईयिन की हैदराबाद के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत

चेन्नईयिन की हैदराबाद के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 23, 2021 10:05 pm IST

बाम्बोलिम, 23 नवंबर (भाषा) चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में मंगलवार को यहां हैदराबाद एफसी पर 1-0 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।

चेन्नईयिन की तरफ से व्लागिमीर कोमान ने 66वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ और टीम तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल करने में सफल रही।

हैदराबाद ने विशेषकर पहले हॉफ में गोल करने के कुछ शानदार मौके गंवाये जिसका उसे आखिर में खामियाजा भुगतना पड़ा। उसे तब करारा झटका लगा जब हालिचरण नरजारी चोटिल होने के कारण पहले 10 मिनट के अंदर बाहर हो गये।

लेकिन इसके बावजूद हैदराबाद ने लगातार हमलावर तेवर अपनाये। चेन्नईयिन के हिमाचल प्रदेश में जन्में गोलकीपर विशाल कैथ की प्रशंसा करनी होगी जिन्होंने हैदराबाद के प्रयासों को नाकाम करके चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभायी।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।