गुकेश और सिंदारोव के बीच शतरंज विश्व चैम्पियनशिप मैच नवंबर-दिसंबर में जिनेवा में
गुकेश और सिंदारोव के बीच शतरंज विश्व चैम्पियनशिप मैच नवंबर-दिसंबर में जिनेवा में
जिनेवा, 28 जुलाई (भाषा) मौजूदा चैम्पियन डी गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच फिडे विश्व चैम्पियनशिप मैच 2026 स्विटजरलैंड के जिनेवा में 25 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच खेला जायेगा ।
भारत के गुकेश और उजबेकिस्तान के सिंदारोव मैच के समय सिर्फ 20 वर्ष के होंगे जिससे यह विश्व चैम्पियनशिप के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला होगा ।
फिडे के अंतरिम अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद ने इसका स्वागत करते हुए कहा ,‘‘ भारत , अमेरिका और साइप्रस समेत कई देशों ने फिडे विश्व चैम्पियनशिप मैच की मेजबानी की इच्छा जताई थी ।’’
विश्व चैम्पियनशिप मैच में 14 क्लासिकल मुकाबले होंगे और 7 . 5 अंक तक पहले पहुंचने वाला खिलाड़ी विश्व चैम्पियन बनेगा । कोई भी खिलाड़ी इतने अंक तक पहुंच जायेगा तो बाकी मुकाबले नहीं होंगे ।
स्कोर 7 . 7 से बराबर रहने पर कई टाइब्रेकर खेले जायेंगे ।
पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद ने कहा ,‘‘ सभी प्रस्तावों पर गौर करने के बाद यह तय किया गया कि मुकाबला तटस्थ स्थान पर हो । इसके लिये जिनेवा को चुना गया चूंकि यह शहर देशों और संस्कृतियों को करीब लाता रहा है ।’’
गुकेश ने 2024 में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता था । वह सबसे युवा विश्व चैम्पियन हैं ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


