शतरंज विश्व कप : एरिगेसी ने वोखिदोव को हराया, गुकेश ने ड्रॉ खेला

Ads

शतरंज विश्व कप : एरिगेसी ने वोखिदोव को हराया, गुकेश ने ड्रॉ खेला

  •  
  • Publish Date - November 7, 2025 / 07:38 PM IST,
    Updated On - November 7, 2025 / 07:38 PM IST

पणजी (गोवा), सात नवंबर (भाषा) ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां उज्बेकिस्तान के शमसिद्दीन वोखिदोव को शिकस्त दी जबकि विश्व चैंपियन डी गुकेश ने शतरंज विश्व कप के तीसरे दौर की बाजी के पहले गेम जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन के साथ ड्रॉ खेला।

एरिगेसी के अलावा ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने भी बेल्जियम के युवा ग्रैंडमास्टर डैनियल दर्धा को हराकर बढ़त बना ली।

राउंड ऑफ 64 में आर प्रज्ञानानंदा ने काले मोहरों से आसान शुरूआत करते हुए अर्मेनिया के रॉबर्ट होवहानिस्यान के साथ तीसरे दौर का पहला गेम ड्रॉ खेला जबकि विदित गुजराती ने सैम शंकलैंड से ड्रॉ खेला।

एरिगेसी ने नॉकआउट टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

भाषा नमिता मोना

मोना