एसए20 : सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान स्टब्स की नजरें मजबूत शुरूआत पर

Ads

एसए20 : सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान स्टब्स की नजरें मजबूत शुरूआत पर

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 07:39 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 07:39 PM IST

जोहानिसबर्ग, सात अगस्त (भाषा) सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने कहा कि गत चैम्पियन टीम को अपना दबदबा बरकरार रखने के लिये एसए20 के नये सत्र की शानदार शुरूआत करनी होगी ।

सनराइजर्स तीन बार की चैम्पियन है और एक बार उपविजेता रही है ।

स्टब्स ने एसए20 से कहा ,‘‘ हमें पहले ही दिन से आक्रामक प्रदर्शन करना होगा ।’’

सनराइजर्स को पहले मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स से खेलना है । एसए20 का पांचवां सत्र 17 जनवरी से 21 फरवरी तक चलेगा ।

गबेरहा में 17 जनवरी को होने वाले पहले मैच से पूर्व स्थानीय सितारे स्टब्स ने उम्मीद जताई कि दर्शक बड़ी तादाद में मैच देखने आयेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि लोग उस समय खेल देखने को बेचैन होंगे और आसपास के शहरों से भी आयेंगे । सभी आरेंज जर्सी में होंगे । उम्मीद है कि मौसम भी अच्छा रहेगा और स्टेडियम खचाखच भरे रहेंगे ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता