कोलकाता, सात अगस्त (भाषा) ईस्ट बंगाल एफसी ने शुक्रवार को यहां डूरंड कप के अपने अंतिम ग्रुप ए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ यूनाइटेड एफसी को 5-0 से शिकस्त दी और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।
ईस्ट बंगाल एफसी के लिए डैनी रामिरेज ने छठे मिनट, मोहम्मद बासिम राशिद ने 24वें मिनट, हार्दिक भट्ट ने 73वें मिनट, बिपिन सिंह ने 81वें मिनट और डेविड लालहलनसांगा ने इंजरी टाइम (90+5वें मिनट) में गोल किया।
इस जीत के साथ ईस्ट बंगाल एफसी ने ग्रुप ए के तीन मैच में छह अंक हासिल किए। उसका गोल अंतर प्लस 11 हो गया है जिससे वह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम में शामिल होकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।
वहीं साउथ यूनाइटेड एफसी का अभियान इस करारी हार के साथ समाप्त हो गया।
भाषा नमिता
नमिता