चीन ने एशियाई टेटे चैम्पियनशिप में जापान को हराकर खिताब जीता
चीन ने एशियाई टेटे चैम्पियनशिप में जापान को हराकर खिताब जीता
भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर (भाषा) चीन ने एशियाई टेबल टेनिस में अपना दबदबा फिर साबित करते हुए महिला टीम फाइनल में बुधवार को जापान को 3 . 0 से हराया ।
पहले मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग मानयु ने 11वीं रैंकिंग वाली होनोका हाशिमोतो को 12 . 10, 11 . 3, 11 . 6, 11 . 3 से हराया ।
अगले मैच में सुन यिंगशा ने मीवा हारिमोतो को 11 . 9, 11 . 5, 11 . 7 से मात दी ।
आखिरी मैच में कुआइ मान ने जापान की हिना हयाता को 8-11, 12-10, 11-6, 11-9 से शिकस्त दी ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


