क्लाइटजर्स ने मियामी और चार्ल्सटन टूर्नामेंटों से नाम वापिस लिया
क्लाइटजर्स ने मियामी और चार्ल्सटन टूर्नामेंटों से नाम वापिस लिया
मियामी, 15 मार्च ( एपी ) चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन किम क्लाइटजर्स ने मियामी और चार्ल्सटन टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है ।वह दाहिने घुटने के आपरेशन और कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद वापसी की कोशिश में थी ।
सात साल बाद वह 2020 में वापसी करना चाहती थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका । उन्होंने अक्टूबर में घुटने का आपरेशन कराया और जनवरी में कोरोना संक्रमण की शिकार हुई ।
क्लाइटजर्स ने कहा ,‘‘ मैं ज्यादा अभ्यास नहीं कर सकी हूं । सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिये मुझे और अभ्यास की जरूरत है । मैं कोशिश करती रहूंगी ।’’
मियामी ओपन 23 मार्च से और चार्ल्सटन टूर्नामेंट पांच अप्रैल से शुरू होगा ।
एपी
मोना
मोना

Facebook


