कोलंबिया ने विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले के लिए जेम्स और फालको को टीम में शामिल किया

Ads

कोलंबिया ने विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले के लिए जेम्स और फालको को टीम में शामिल किया

  •  
  • Publish Date - October 3, 2020 / 08:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

बोगोटा, तीन अक्टूबर (एपी) कोलंबिया ने इस महीने वेनेजुएला और चिली के खिलाफ फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर के अपने पहले दो मैचों के लिए जेम्स रोड्रिग्ज और रेडमेल फालको को टीम में शामिल किया है।

कोच कार्लोस क्विरोज ने शुक्रवार को कहा, ‘‘बड़ी खबर यह है कि जेम्स (रोड्रिग्ज) और हमारे कप्तान फालको टीम में वापसी कर रहे हैं ।’’

रोड्रिग्ज ने हाल ही में एवर्टन के लिये अपना पहला गोल किया था जबकि फालको ने तुर्की लीग में तीन गोल किये थे।

एपी आनन्द नमिता

नमिता