राष्ट्रमंडल युवा और जूनियर चैंपियनशिप एवं यूनिवर्सल कप : भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन जारी

Modified Date: April 29, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: April 29, 2026 5:10 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) भारतीय भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप एवं यूनिवर्सल कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को समोआ के अपिया में तीसरे दिन एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते।

बेलाना हरिका ने राष्ट्रमंडल युवा और जूनियर चैंपियनशिप के 69 किग्रा भार वर्ग में कुल 197 किग्रा (86 +111 किग्रा) वजन उठाकर दिन का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।

करंगी तरंगिनी ने 179 किग्रा (79 +100 किग्रा) और भूमिका मोहिते ने 195 किग्रा (109 +86 किग्रा) वजन उठाकर 63 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीते।

यूनिवर्सल कप में अभिषेक निपाने ने कुल 324 किग्रा (140 +184 किग्रा) भार उठाकर 88 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय भारोत्तोलकों ने चार स्वर्ण पदक जीते थे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

लेखक के बारे में