कोरोना प्रभावित पाकिस्तान सुपर लीग जून में बहाल होगी

Ads

कोरोना प्रभावित पाकिस्तान सुपर लीग जून में बहाल होगी

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 01:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

इस्लामाबाद, 11 मार्च ( एपी ) छह खिलाड़ियों और एक स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाये जाने के कारण पिछले सप्ताह स्थगित हुई पाकिस्तान सुपर लीग अब जून में खेली जायेगी ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और छह क्लबों के मालिकों ने गुरूवार को यह फैसला किया ।

बाकी 20 मैच कराची में ही खेले जायेंगे जहां पहले 14 मैच खेले गए थे । पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 26 जून को इंग्लैंड रवाना होना है जिससे पहले ही ये मैच खेले जायेंगे ।

एपी मोना

मोना