सीएसके ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 159 रन पर रोका
सीएसके ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 159 रन पर रोका
चेन्नई, दो मई (भाषा) मुंबई इंडियंस की टीम नमन धीर (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की अनुशासित गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी।
नमन ने 37 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा रेयान रिकेल्टन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 21 रन का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाए।
सीएसके के लिए अंशुल कंबोज ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट चटकाए। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन को एक एक विकेट मिला।
भाषा
नमिता
नमिता

Facebook


