कमिंस की वापसी, सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

Ads

कमिंस की वापसी, सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 07:17 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 07:17 PM IST

जयपुर, 25 अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

कमिंस आईपीएल का अपना पहला मैच खेल रहे हैं और पिछले साल दिसंबर के बाद से यह उनका पहला प्रतिस्पर्धी मैच है, तब वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में खेले थे। पीठ की समस्या के कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा था, जिससे आईपीएल में उनकी भागीदारी में भी देरी हुई।

कमिंस ने दिलशान मदुशंका की जगह ली, वहीं प्रफुल हिंगे को हर्ष दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया।

भाषा नमिता

नमिता