चेन्नई, 12 जुलाई (भाषा) दूसरे वरीयता प्राप्त सूरज चंद ने रविवार को यहां एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर के पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल में वापसी करते हुए कुवैत के अम्मार अल्तामिमी को हरा दिया।
भारत के छह खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुचे। इनमें से एक सूरज चंद ने अल्तामिमी को 6-11, 11-5, 11-5, 11-6 से शिकस्त दी।
पुरुषों में सातवें वरीय ओम सेमवाल, महिलाओं में तीसरी वरीय राधिका सीलन, चौथी वरीय सान्या वत्स, आठवीं वरीय उन्नति त्रिपाठी और गैर वरीय पूजा आरती रघु क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी रहे।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द