Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस उड़ाया गर्दा, सिर्फ दो दिनों में कर ली तगड़ी कमाई, आंकड़ा देख आपको भी हो जाएंगे हैरान

Ads

Dhamaal 4 Box Office Collection: अभिनेता अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 38.81 करोड़ रुपये की कमाई की

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 07:50 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 07:53 PM IST

Dhamaal 4 Box Office Collection/Image Credit: IBC24.IN

HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई।
  • धमाल 4 ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 38.71 करोड़ रुपए की कमाई की है।
  • फिल्म में अजय देवगन, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Dhamaal 4 Box Office Collection: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 38.71 करोड़ रुपए की कमाई की है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म ‘धमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म है। फिल्म में ‘आदि’ और ‘मानव’ के किरदारों की जोड़ी फिर नजर आई है। ये किरदार क्रमशः अरशद वारसी और रितेश देशमुख ने निभाए हैं। इनके अलावा फिल्म में अजय देवगन, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

धमाल 4 का अब तक का कलेक्शन

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शुक्रवार को 15.50 करोड़ रुपए और शनिवार को 23.21 करोड़ रुपए की कमाई की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘धमाल 4’ की कहानी पैसे के लालची लोगों पर आधारित है, जो दूरदराज के एक द्वीप पर छिपे खजाने की तलाश में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं। (Dhamaal 4 Box Office Collection) उनकी इस तलाश में नया मोड़ तब आता है, जब उनका सामना आधुनिक समुद्री डाकुओं के एक दल से होता है जो उसी खजाने की तलाश में है।

Dhamaal 4 Box Office Collection: फिल्म का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। ‘धमाल’ फिल्म श्रृंखला की शुरुआत 2007 में आई इसी नाम की फिल्म से हुई थी। इसके बाद 2011 में ‘डबल धमाल’ और 2019 में ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई।

इन्हें भी पढ़ें:-