दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को रोमांचक मुकाबले में एक अंक से हराया

Ads

दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को रोमांचक मुकाबले में एक अंक से हराया

  •  
  • Publish Date - January 5, 2024 / 10:50 PM IST,
    Updated On - January 5, 2024 / 10:50 PM IST

मुंबई, पांच जनवरी (भाषा) आशु मलिक के 10 अंक की मदद से दबंग दिल्ली ने शुक्रवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में पटना पाइरेट्स पर 38-37 की रोमांचक जीत हासिल की।

इस जीत से दिल्ली की टीम 35 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी।

दबंग दिल्ली ने पहले हाफ में दो ‘आल आउट’ से 10 अंक की बढ़त बनायी हुई थी। पर पटना पाइरेट्स ने वापसी करते हुए इसे रोमांचक बना दिया। पर अंत में दिल्ली की टीम मैच जीतने में सफल रही।

भाषा नमिता

नमिता