दानिल मेदवेदेव ने टोरंटो खिताब जीता

दानिल मेदवेदेव ने टोरंटो खिताब जीता

दानिल मेदवेदेव ने टोरंटो खिताब जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: August 16, 2021 10:51 am IST

टोरंटो, 16 अगस्त ( एपी ) शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव ने छह फुट 11 इंच लंबे अमेरिकी क्वालीफायर रीली ओपेलका को 6 . 4, 6 . 3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस खिताब जीत लिया जो इस साल उनकी तीसरी और कैरियर की 12वीं जीत है ।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने इस साल मालोरका और मार्शेले में भी खिताब जीते थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ नोवाक जोकोविच और रफेल नडाल जैसे खिलाड़ियों के दौर में यह सपने जैसा लगता है । मैने पांच फाइनल में से चार जीत लिये जो अच्छा स्कोर कहा जायेगा । मैं और भी जीतना चाहता हूं ।’’

दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी 23 वर्ष के ओपेलका का यह पहला एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल था ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में