दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष 10 में जगह बनाने के करीब

दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष 10 में जगह बनाने के करीब

दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष 10 में जगह बनाने के करीब
Modified Date: July 26, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: July 26, 2026 5:25 pm IST

डुनडोनाल्ड लिंक्स (स्कॉटलैंड), 26 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर रविवार को यहां तीसरे दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से महिला स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं।

तीन दौर के बाद दीक्षा का कुल स्कोर एक ओवर है।

लेडीज यूरोपीय टूर पर दो बार की विजेता दीक्षा ने बारिश और तेज हवाओं के बीच 18वें होल में बर्डी का मौका गंवा दिया लेकिन इसके बावजूद अंडर पार का स्कोर बनाने में सफल रहीं।

इससे पहले भारत की अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स कट हासिल करने में नाकाम रहीं।

कोरिया की जेनी शिन 12 अंडर के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में