बेंगलुरु, 18 अप्रैल (भाषा)दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल टी20 मैच में शनिवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया।
आरसीबी को आठ विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 57 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए।
आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता