देशवाल ने पीकेएल में 700 रेड अंक के आंकड़े को छुआ, जयपुर की पहली जीत

Ads

देशवाल ने पीकेएल में 700 रेड अंक के आंकड़े को छुआ, जयपुर की पहली जीत

  •  
  • Publish Date - December 11, 2023 / 10:01 PM IST,
    Updated On - December 11, 2023 / 10:01 PM IST

बेंगलुरू, 11 दिसंबर (भाषा) अर्जुन देशवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोमवार को यहां गुजरात जाइंट्स को हराकर प्रो कबड्डी लीग के 10वें सत्र में पहली जीत दर्ज की।

नौवें सत्र की चैंपियन जयपुर की टीम एक समय 12-20 से पिछड़ रही थी लेकिन वह श्रीकांतीर्वा स्टेडियम में जोरदार वापसी करते हुए 35-32 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

मैच में 15 अंक जुटाने वाले देशवाल ने अपने पीकेएल करियर में 700 रेड अंक के आंकड़े को भी छुआ।

भाषा सुधीर पंत

पंत