जीत के बावजूद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई भारतीय सेपकटकरा टीम

जीत के बावजूद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई भारतीय सेपकटकरा टीम

जीत के बावजूद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई भारतीय सेपकटकरा टीम
Modified Date: September 23, 2026 / 10:01 am IST
Published Date: September 23, 2026 10:01 am IST

नागोया, 23 सितंबर (भाषा) भारत की पुरुष सेपकटकरा टीम रेगु स्पर्धा के ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में फिलीपींस पर 2-1 से जीत हासिल करने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रही। रेगु स्पर्धा में तीन खिलाड़ी भाग लेते हैं।

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए 3-0 से जीत की जरूरत थी, इसलिए 2-1 की जीत पर्याप्त नहीं थी। भारत, जापान और फिलीपींस ने तीन-तीन जीत हासिल कीं, जिसके बाद जापान टाईब्रेक से आगे बढ़ गया।

भारत फिलीपींस के खिलाफ पहले दो रेगु 2-0 (15-7, 15-10) और 2-1 (15-9, 10-15, 15-8) से जीतकर क्लीन स्वीप से सिर्फ एक जीत दूर रह गया, लेकिन तीसरा रेगु 0-2 (15-17, 11-15) से हार गया।

इससे पहले भारत को जापान से 1-2 और मलेशिया से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि जापान को मलेशिया से 0-3 और फिलीपींस से 1-2 से हार मिली थी।

मलेशिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम थी।

सेपकटकरा के पुरुष टीम रेगू स्पर्धा में सेमीफाइनल में जगह बनाने से पदक पक्का हो जाता है।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में