एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता
एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता
नागोया, 23 सितंबर (भाषा) रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज़ धालीवाल की महिला स्कीट टीम ने बुधवार को यहां 331 के संयुक्त स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता जो एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का छठा पदक है।
स्कीट स्पर्धा में प्रत्येक निशानेबाज को 125 अंकों में से अधिकतम अंक हासिल करने होते हैं। परिनाज़ और रायज़ा दोनों ने 125 में से 111 अंक, जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक हासिल करके पोडियम स्थान प्राप्त किया।
भारत इस तरह से निशानेबाजी में अब तक चार रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


